Posts

Happy teacher's day...an motivational quote for students in hindi

 शिक्षक दिवस...'5' सितंबर शिक्षक एक शिष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है,   जैसे किसी डूबते को निकालना आवश्यक है।  किसी शिष्य के लिए शिक्षक ही एमात्र सच्चा और अच्छा मित्र होता है,  और वो मित्र कभी जीवन में उसे धोखा नहीं देता है।  वह अपने शिष्य को सच्चा राह दिखाता है,  जिसपर वह पैर रखकर अपनी मंजिल प्राप्त कर सके।       विद्यार्थी जीवन में शिक्षक कभी बुरा नहीं होता,   और न ही उसके कर्म बुरे होते हैं। उनकी अच्छाइयों को ढूंढना ही हमारा परम कर्तव्य होता है,  और जिस दिन उनकी अच्छाइयों को ढूंढ लिया समझ लो तुम सफल हो गए। शिक्षक विद्यार्थी के लिए वो मित्र है जो कभी अपने शिष्य को असफल होते नहीं देखना चाहता, आपके अंदर कभी भी किसी भी प्रकार की समस्या का हल शिक्षक के पास होता है। अतः सभी शिक्षक मित्र होते हैं, परंतु सभी मित्र शिक्षक नहीं होते।।                                               - शिवम् मोदी